ट्रक स्कॉर्पियो की टक्कर में आठ लोग घायल

ट्रक स्कॉर्पियो की टक्कर में आठ लोग घायल
कुरसेला एनएच 31 कुरसेला गिट्टी प्लांट धर्मकांटा के समीप शुक्रवार को ट्रक- स्कॉर्पियो की टक्कर में महिला पुरुष सहित आठ लोग घायल हो गये. घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया. दुर्घटना में घायल मोसली मूर्म 30 वर्ष, तराई मूर्म 60 वर्ष, खुशबू टुड्डू 21 वर्ष, राजौत टुनटुर 60 वर्ष, हनुजी मरांडी 36 वर्ष, विनोद मरांडी 23 वर्ष कटिहार जिला के प्राणपुर व चार्ल्स हांसदा 27 वर्ष मनिहारी के निवासी शामिल है. स्कॉर्पियो सवार कटिहार के बुद्वनगर प्राणपुर से झारखंड के बरहेट विशेष पर्व के आयोजन में शामिल होने जा रहे थे. दुर्भाग्य वश कुरसेला गिट्टी प्लांट के समीप ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गयी. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रक व स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. घायलों में सभी स्कॉर्पियो सवार है. टक्कर में स्कॉर्पियो के आगे भाग को काफी क्षति पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




