ePaper

पाइपलाइन के लीक होने से नल का जल बह रहा सड़क पर

Updated at : 25 Jan 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
पाइपलाइन के लीक होने से नल का जल बह रहा सड़क पर

पाइपलाइन के लीक होने से नल का जल बह रहा सड़क पर

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड नंबर चार में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन के लीक होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण नाले के रास्ते सड़क पर पानी फैल गया है. जिससे पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है. लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. सड़क पर जमा पानी से सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है. इसके अलावा सोनापुर चौक पर खरीदारी के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है. जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द लीक पाइपलाइन की मरम्मत करायी जाय. ताकि जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन