मननपुर चौक मुशहरी टोला से शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मननपुर चौक मुशहरी टोला से शराबी गिरफ्तार

मननपुर चौक मुशहरी टोला से शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर चौक मुसहरी टोला में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार किया है. अपर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मननपुर चौक मुसहरी टोला में विकास सादा पिता अजोधी सादा, सिरसा थाना मुफस्सिल निवासी शराब के नशे में धुत मननपुर चौक मुसहरी टोला में हो हंगामा व शोर शराबा कर रहा है. अपर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ जब गांव पहुंचे तो उक्त व्यक्ति को शराब के नशे में धूत हो हंगामा करते पकड़ा गया. पुलिस ने गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 80/2025 तहत उक्त शराबी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन