बस व जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में चालक की मौत, सड़क जाम

Updated at : 30 Mar 2026 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
बस व जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में चालक की मौत, सड़क जाम

बस व जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में चालक की मौत, सड़क जाम

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी स्थित बुनियादी विद्यालय के समीप सोमवार के शाम मेहर रानी बस और जुगाड़ गाड़ी के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में जुगाड़ गाड़ी चालक हजरत 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. जुगाड़ गाड़ी पर सवार सोनापुर निवासी हिफाजुद्दीन बाल-बाल बच गए. टक्कर के बाद वे सड़क के बाईं ओर गिर गए. जिससे उनकी जान बच गई. ग्रामीणों के अनुसार, हाजीपुर कारगिल चौक निवासी हजरत अपनी जुगाड़ गाड़ी पर जलावन लकड़ी लादकर हाजीपुर से अपने नए घर सोनापुर जा रहे थे. इसी दौरान कोलासी बुनियादी विद्यालय के समीप सामने से आ रही मेहर रानी बस से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने लगा. लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे कोलासी चौक पर पकड़ लिया. सूचना मिलते ही कोलासी थाना प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को अपने कब्जे में लेकर थाना ले जाने लगे. इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई. भीड़ के उग्र होने पर पुलिस को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा. स्वजन और ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रखा है. जिससे आवागमन बाधित हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास जारी है. बंगाल के मोहम्मद बिलाल भागलपुर अपने वाहन को लेकर जाते उसकी वाहन को भी गुस्साए ग्रामीण ने वाहन क्षति कर वाहन पर सवार महिला के साथ और वाहन चालक के साथ भी मारपीट किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन