चालक को पीटकर ई रिक्शा छीनकर फरार

Updated:
विज्ञापन
चालक को पीटकर ई रिक्शा छीनकर फरार

चालक को पीटकर ई रिक्शा छीनकर फरार

विज्ञापन

प्राणपुर थाना के प्राणपुर रोड स्टेशन के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क के रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात लोगों ने टोटो चालक के साथ मारपीट कर टोटो लेकर फरार हो गया है. प्राणपुर थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी टोटो चालक के भाई कामेश्वर यादव उम्र तीस वर्ष पिता शिव चरण यादव प्राणपुर थाना में आवेदन देते हुए कहा कि बीते 18 मार्च को पूर्वाह्न तकरीबन सात बजे प्रत्येक दिन कि तरह वह अपनी रोजी रोटी के लिए ई रिक्शा लेकर निकला था. शाम तक घर वालों से मोबाइल पर बातचीत किया. उसके बाद वह रात घर नही लौटा. गुरुवार की सुबह यह जानकारी मिली कि प्राणपुर रोड स्टेशन के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क के रेलवे ओवरब्रिज पर मेरा भाई मिठ्ठू यादव सोया हुआ मिला. आरोपी ने उसे पीटकर गंभीर रूप् से घायल कर दिया है. अज्ञात लोगों ने उकस ई रिक्शा लेकर फरार हो गया है. ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी प्राणपुर लाया गया, जहां डाक्टर के द्वारा जांच कर उतम इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार के लिए रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन