ग्रामीणों का विरोध, पुलिस जांच के बीच दहेज हत्या की आशंका गहराई

Published by :RAJKISHOR K
Published at :30 Apr 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों का विरोध, पुलिस जांच के बीच दहेज हत्या की आशंका गहराई

कोढ़ा थाना क्षेत्र की कोलासी ओपी अंतर्गत मधुरा पंचायत के रक्सी गांव में नवविवाहिता तस्कीबिया नाज (20) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में नया मोड़ आ गया है.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र की कोलासी ओपी अंतर्गत मधुरा पंचायत के रक्सी गांव में नवविवाहिता तस्कीबिया नाज (20) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतका का मायका बरारी प्रखंड की दुर्गापुर पंचायत के डुमरिया गांव है. जिनकी शादी कुछ महीने पूर्व ही रक्सी गांव निवासी रब्बानी के साथ हुई थी. मंगलवार की सुबह तस्बिया का शव उसके ससुराल में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था. परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने हत्या की आशंका जतायी और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया. मृतका के मायके पक्ष ने लोगों ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बना रहे थे. परिजनों का आरोप है कि यह एक सोची-समझी हत्या है. जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है. मृतका के शरीर पर भी संदिग्ध चोट के निशान पाये जाने की जानकारी सामने आयी थी. मामले को दबाने के लिए नौ लाख में हुआ सौदा घटना के बाद गांव में पंचायती बुलाई गयी. इसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में यह निर्णय हुआ कि मृतका के मायके वालों को 9 लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा. खबर है कि अब तक 3.5 लाख रुपये दिए जा चुके हैं. बाकी 5.5 लाख रुपये देने का वादा किया गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही कि यह समझौता स्थानीय पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई. जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या कानून के सामने पंचायत का फैसला मान्य है. पंचायत में लिये गये इस निर्णय का कई ग्रामीणों ने विरोध किया. उनका कहना है कि किसी महिला की मौत के मामले में पैसों से समझौता करना न्याय की अवहेलना है. ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह मामला दहेज हत्या का प्रतीत होता है. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा, अगर पैसे लेकर इंसाफ खरीदने की शुरुआत हो गयी, तो आनेवाले दिनों में बेटियों की सुरक्षा कैसे होगी. कहते हैं सरपंच मधुरा पंचायत के सरपंच मोती ऊर्रहमान ने भी इस समझौते की पुष्टि की और कहा कि यह निर्णय पंचों और दोनों परिवारों की सहमति से लिया गया है. अभी केवल 3.5 लाख रुपये दिये गये हैं. शेष राशि बाद में दी जायेगी. कहते हैं एसडीपीओ इस पूरे मामले पर जब एसडीपीओ सदर टू धर्मेन्द्र कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि हमें जैसे ही घटना की जानकारी मिली. हमने जांच शुरू कर दी है. यदि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होता है, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. किसी भी हालत में आरोपितों को बख्शा नहीं जायेगा. नवविवाहिता की मौत मामले में पुलिस करेगी जांच : एसपी कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि घटना की गहनता से तहकीकात की जायेगी. जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन