रेडक्रांस की ओर से डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

रेडक्रांस की ओर से डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
– वक्ताओं ने कहा डॉक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे अपने सेवा को सरवोपरि मानते है कटिहार डॉक्टर्स दिवस पर भारतीय रेडक्रांस सोसाइटी की ओर से देर शाम कटिहार सेवा सदन में डॉक्टर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम् का उद्घाटन करते हुए पूर्व उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि डॉक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान दिया जाय. उन्होंने कटिहार के चिकित्सकों की प्रसंशा की. रेडक्रांस की चेयरमैन डॉ रंजना झा ने कहा कि डॉक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे अपने सेवा को सरवोपरि मानते है. मुझे गर्व है कि मैं खुद एक चिकित्सक हूं और चिकित्सक को धरती का भगवान कहा जाता है. रेडक्रांस सचिव संतोष गुप्ता ने उपस्थित चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट का स्वागत किया. रेडक्रॉस की गतिविधि एवं किये जा रहे सेवा कार्यों को विस्तार से बताया. कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने कहा कि भारत सरकार ने सबसे पहले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस वर्ष 1991 में मनाया था. यह दिन महान चिकित्सकों को सम्मानित करने और उनके सबसे महान प्रतिनिधियों में से एक को याद करने के लिए मनाया जाता है. रेडक्रांस के पूर्व चेरमैन अनिल चमरिया ने मंच संचालन करते हुए कहा कि डॉक्टर्स दिवस के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस भी मनाया जाता है. इस मौके पर डॉक्टर्स के साथ साथ दो चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मितेश डालमिया एवं अभिषेक केडिया को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर उपस्थित आईएम के सचिव डॉ के के मिश्रा ने रेडक्रॉस की प्रसंशा करते हुए कहा कि हर वर्ष रेडक्रॉस चिकित्सक दिवस पर हम चिकित्सकों को याद कर सम्मानित करने का काम करती है. उन्होंने स्वास्थ्य सम्बन्धी कई टिप्स भी दिये. आइएमए के उपाध्यक्ष डॉ सुधीर ने अपने उदगार व्यक्त किये. इस मौके पर उपस्थित स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक महेश कुमार सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने सभी चिकित्सकों को शॉल देकर सम्मानित किया. प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, नरेश साह, आलोक सिन्हा, बबन झा ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री के कर कमलों से कई चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. इनमें डॉ केके मिश्रा, डॉ सुधीर, डॉ आशुतोष झा, डॉ एल डी माहेश्वरी, डॉ एन के झा, डॉ सीमा मिश्रा, डॉ राकेश, डॉ शिप्रा सिंह, डॉ मृणाल रंजन, डॉ जायेंद्र ज्ञानू, डॉ के शंभुनाथ, डॉ रुपेश ठाकुर, डॉ रीना कुमारी, डॉ दिनेश भगत, डॉ राज अमन सिंह, डॉ निवेदिता मिश्रा, डॉ रंजना झा आदि कई चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. शिक्षाविद डॉ प्रो चंदना झा ने कहा कि 01 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है. यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है. डॉ बिधानचंद्र राय एक महान चिकित्सक थे. जिन्होंने अपने जीवन में कई लाख मरीजों का इलाज किया और उनकी जान बचायी. उन्होंने आज चिकित्सा जगत के व्यवसायिकरण होने पर गहरी चिंता व्यक्त की. डॉ रीना कुमारी ने कहा कि डॉ विधान चंद्र रॉय ने चिकित्सा के क्षेत्र में रहकर पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया. उनके इस सेवा को कभी भुलाया नही जा सकता. धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध समिति सदस्य अमित जायसवाल विक्की ने किया. उपस्थित मुख्य अतिथि तारकिशोर प्रसाद को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. इस मौके पर चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा रीना झा, मनोज गुप्ता, रेनू तिवारी आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




