विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने प्रेक्षकों व नोडल अधिकारी के साथ की समीक्षा

Updated at : 22 Oct 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने प्रेक्षकों व नोडल अधिकारी के साथ की समीक्षा

विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने प्रेक्षकों व नोडल अधिकारी के साथ की समीक्षा

विज्ञापन

कटिहार समाहरणालय कटिहार के एनआईसी सभागार में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के अवसर पर नाम निर्देशन, संवीक्षा, प्रतीक आवंटन, ईवीएम एवं वीवी पैट की तैयारी, मतदान एवं मतगणना आदि के बिन्दुओं पर सभी प्रेक्षक, सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय सभी नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गयी. बैठक की शुरुआत डीएम ने जिला का भौगोलिक नक्शा के माध्यम से कटिहार जिला अंतर्गत सातों विधानसभा यथा कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कोढ़ा के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने पीपीटी के माध्यम से बिहार निर्वाचन चुनाव के संदर्भ में कटिहार जिला अंतर्गत पोलिंग बूथ, मतदाता की कुल संख्या (विधानसभा वार), दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या, 85 प्लस से ऊपर आयु के मतदाताओं की कुल संख्या एवं अन्य निर्वाचन से संबंधित पूरी जानकारी से अवगत कराया. इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित हरेक बिन्दुओं यथा नाम निर्देशन, संवीक्षा, प्रतीक आवंटन, ईवीएम एवं वीवीपैट की तैयारी, मतदान एवं मतगणना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित सभी प्रेक्षकों ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया एवं डीएम से बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित हरेक बिन्दुओं पर लगातार मॉनिटरिंग करने का भी अनुरोध किया. बैठक में कटिहार के प्रेक्षक विजय नामदेवराव जदे, कदवा के प्रेक्षक फतिंग राहुल हरिदास, बलरामपुर के प्रेक्षक पवार नर्सिंग सम्भाजी, प्राणपुर के प्रेक्षक गिरीश शर्मा, मनिहारी के प्रेक्षक थ्रिलोक चंद्र के वी, बरारी के प्रेक्षक राज कुमार यादव, कोढ़ा के प्रेक्षक गौतम सिंह, पुलिस प्रेक्षक बासवराज तेली, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के अतिरिक्त सभी निर्वाची पदाधिकारी, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन