डीएम ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कटिहार सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश के आलोक में मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है.
कटिहार. बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी कटिहार सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश के आलोक में मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है. जिलांतर्गत चार प्रशिक्षण केंद्रों पर जारी प्रशिक्षण के क्रम में मंगलवार को डीएम ने हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय मॉक पोल केंद्र का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया. इस मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे. अब तक 4714 पीठासीन पदाधिकारी, 720 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 4080 द्वितीय मतदान पदाधिकारी और 3120 तृतीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया है. मतदान कर्मियों को मॉक पोल के दौरान स्वयं बीयू, सीयू और वीवीपैट जोड़कर मतदान करने की प्रक्रिया बताया गया. इसके अलावे प्रपत्र-आईटीसी और अन्य प्रपत्रों को भी भरने की जानकारी गरीबी से दी गयी. मतदान कर्मियों को ईसीआईनेट एप्लिकेशन डाउनलोड कराया गया तथा इसके संचालन की विस्तृत जानकारी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




