मूंग, उड़द व मूंगफली के बीज का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन
मूंग, उड़द व मूंगफली के बीज का किया वितरण

प्रखंड के 23 पंचायतों के किसानों को दिया लाभ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोढ़ा. प्रखंड के 23 पंचायतों के किसानों के लिए कृषि विभाग की ओर से किसान भवन में मूंग, उड़द व मूंगफली के बीज का वितरण किया गया. बीज वितरण कार्यक्रम में प्रशिक्षु बीएओ, समकक्ष गौरव कुमार यादव, अनुराग आनंद, सौरभ कुमार, कृषि पदाधिकारी उत्तम चौधरी मौजूद रहे. बीज प्राप्त करने के बाद किसानों ने खुशी जतायी और सरकार की इस पहल की सराहना की. स्थानीय किसान रामेश्वर यादव ने कहा कि इससे हमें अच्छी गुणवत्ता के बीज मिल रहे हैं. हम कम लागत में अच्छी पैदावार कर सकेंगे. प्रशिक्षु बीएओ गौरव कुमार यादव ने किसानों को कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Animesh Kumar

लेखक के बारे में

By Animesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन