पानी गिराने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
पानी गिराने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती गंभीर रूप से घायल

पानी गिराने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज मोहल्ले में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. बच्चे के द्वारा पानी से खेल रहे पानी की कुछ बूंदें गिरने से शुरू हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने मिलकर महिलाओं के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में घायल तरन्नुम जहां के पिता रियाज अहमद कैफी ने बताया कि उनका पोता आदिल घर के बाहर बोतल में पानी भरकर खेल रहा था. पड़ोसी किताब अली वहां से गुजरा खेलते समय बच्चे के हाथ में मौजूद पानी भरी बोतल से कुछ छींटे किताब अली पर पड़ गई. जिससे वह आगबबूला हो गया. गाली-गलौज करने लगा, शोर सुनकर तबस्सुम जहां और तरन्नुम घर से बाहर निकलकर इसका विरोध किया तो आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर किताब अली ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया. मारपीट में तरन्नुम जहां गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना में किताब अली के पुत्र आजाद और उनकी पत्नी जरीना ने भी मारपीट की. इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने सहायक थाना और महिला थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले को दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन