भारतीय नव वर्ष समारोह में दिव्यांगजनों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 19 Mar 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय नव वर्ष समारोह में दिव्यांगजनों ने दिखायी प्रतिभा

भारतीय नव वर्ष समारोह में दिव्यांगजनों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन

गीत-संगीत की प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर बजाईं तालियां कटिहार चैत्र माह के प्रथम दिन और भारतीय नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) के मौके पर कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मेजर आशुतोष पार्क में कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने न केवल उत्साह दे भाग लिया बल्कि अपनी कला का प्रदर्शन भी किया. मुख्य आकर्षण दिव्यांग जनों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति और लोक गीत रहा. कई दिव्यांगजनों ने सुरीले अंदाज में गाना गाकर समां बांध दिया. जिससे पूरा पार्क तालियों की गूंज से भर उठा. संगीत से उन्होंने यह संदेश दिया कि दिव्यांगता उनकी प्रतिभा और उत्साह के आड़े नहीं आती. मुख्य अतिथि बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य समाज कल्याण विभाग के सदस्य शिव शंकर रमाणी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कहा कि भारतीय नव वर्ष हमारी संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है. आज हमारे दिव्यांगजनों ने जिस प्रकार गीतों के माध्यम से अपनी खुशी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. वह प्रेरणादायक है. हम संकल्प लेते हैं कि आने वाले वर्ष में दिव्यांगों के कल्याण, मान-सम्मान और उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर नव वर्ष की बधाई दी. कार्यक्रम में शामिल शिव शंकर रामानी के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता छाया तिवारी, वासुदेव नायक, डॉ अवधेश कुमार देव, जयप्रकाश बारीक, अभिषेक तिवारी, सरदार अमर सिंह, भवानी देवी, गुंजन कुमारी, जुगल मंडल, तारा देवी, रवि कुमार दास, राजीव कुमार सिंह, स्वीटी शर्मा, प्रशांत अधिकारी, डेजी कुमारी, लक्ष्मी देवी, उषा घोष, जूली शर्मा, मुन्ना साह, सुभद्रा देवी, तारा देवी, बिंदेश्वरी शर्मा, निर्मला देवी, जूली शर्मा, शिवसागर कुमार, सुनीता देवी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन