स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर छात्रों के साथ किया जनसंवाद

Updated:
विज्ञापन
स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर छात्रों के साथ किया जनसंवाद

स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर छात्रों के साथ किया जनसंवाद

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर महिला शक्ति दल महिला सुरक्षा को लेकर इन दिनों विद्यालय के छात्राओं के साथ जन संवाद कर उन्हें जागरूक कर रही है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मनिहारी शक्ति दल की महिला पुलिस पदाधिकारी कर्मियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर सोमवार को जनसंवाद किया. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला थानाध्यक्ष आकांक्षा कुमारी, एससी एसटी थाना के मिनी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्राओं के साथ जनसंवाद किया. महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया. जन संवाद से विद्यालय के छात्राओं को जागरूक किया है. महिला पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि इस मामले में आपकी सारी सूचना गोपनीय रखी जायेगी. पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन