हनुमंत महोत्सव पर भक्ति जागरण का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
हनुमंत महोत्सव पर भक्ति जागरण का आयोजन

हनुमंत महोत्सव पर भक्ति जागरण का आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन उच्च विद्यालय सालमारी के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय हनुमंत महोत्सव पर आयोजित रात्रि भक्ति जागरण का आयोजन बालाजी सेवा समिति परिवार सालमारी द्वारा किया. जागरण का उद्घाटन प्राणपुर विधायक निशा सिंह, पूर्व एमएलसी मोहन लाल अग्रवाल, जिला परिषद अब्दुस सलाम ने किया. पूजा कमेटी के कई सक्रिय सदस्य भी मंचासीन नजर आये. प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने कहा की 15वां हनुमंत महोत्सव सालमारी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया. पूजा कमेटी के संस्थापक एवं सभी सदस्यों का सराहनीय प्रयास रहा है. इस तरह के आयोजन से सनातनी शक्ति के साथ-साथ आपसी भाई चारे की मजबूती को भी बल मिलता है. पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा विधायक सहित जन प्रतिनिधियों और पूर्व एमएलसी का बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया. जागरण में भक्ति संगीत व भगवान के जयकारे से पूरा माहौल भक्ति मय नजर आ रहा था. दर्शक दीर्घा में बैठे लोग झूम उठे. प्रशासनिक व्यवस्था पूरी चाक चौबंद नजर आया. दो दिवसीय हनुमंत महोत्सव की सबसे खास बात है कि सभी वर्गों के सहयोग से आयोजन भव्य रूप से 15वां हनुमंत महोत्सव मनाया गया. यह महोत्सव गंगा जमुना तहजीब की मिशाल पेश करती है. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली सशस्त्र बलों संग नजर बनाये हुए हैं. अनुश्रवण बारसोई अनुमंडल प्रशासन कर रही है. आयोजन को सफल बनाने में बाला जी सेवा समिति परिवार के संस्थापक राणा पोद्दार, मनोज साह, लालू भगत, प्रीतम साह सहित कमेटी के अध्यक्ष शिव पोद्दार के अलावा मनोज साह सहित भरत गुप्ता, समरेंद्र यादव, राणा पोद्दार, भवेश साह, सोनू साह, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, सरोज चौधरी, नंदकिशोर गुप्ता, कन्हैया शर्मा, संजय ठाकुर, विकास गुप्ता, संजय चौधरी, मंटू मंडल के अलावा पूजा कमेटी के सभी सदस्य शक्रिय रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन