एक शाम श्री मंगलधाम के नाम पर प्रवचन सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

एक शाम श्री मंगलधाम के नाम पर प्रवचन सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
विज्ञापन
मंगलधाम निर्माण में सहयोग की अपील
कटिहार. शहर के शिव मंदिर चौक के समीप बड़ा बाजार स्थित वृंदावन गार्डन में गुरुवार की संध्या आयोजित एक शाम श्री मंगलधाम के नाम भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन एवं संत प्रवचन का आनंद लिया. आयोजन देवभूमि देवघर में निर्माणाधीन श्री मंगलधाम मंदिर के निर्माण सहयोग के लिए किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश, शिव एवं हनुमान जी की वंदना के साथ हुई. इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. जय श्री राम और बजरंगबली की जय के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा. श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे. प्रवचन को लेकर कटिहार पहुंचे परमपूज्य संत श्री प्रदीप भैया जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा, संस्कार और धर्म रक्षा का संदेश देती है. उन्होंने कहा कि मंदिर समाज को जोड़ने और युवाओं को सही दिशा देने का केंद्र होता है. श्री मंगलधाम का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ावा देने की अपील की. कार्यक्रम संयोजक नरोत्तम जोशी ने कहा कि कटिहार की पावन धरती पर आयोजित इस भजन संध्या को लोगों का भरपूर समर्थन मिला है. उन्होंने बताया कि श्री मंगलधाम निर्माण कार्य में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है, और आगे भी इसी प्रकार लोगों का आशीर्वाद मिलता रहेगा. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरण किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को सफल बनाने में विजय कुमार अग्रवाल सहित श्री मंगलधाम निर्माण समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










