सालीम बाबा के उर्स में अकीदतमंदों ने की चादरपोशी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :07 Apr 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
सालीम बाबा के उर्स में अकीदतमंदों ने की चादरपोशी

हज़रत सालीम शाह बाबा का 128वां सालाना उर्स रविवार से शुरू होकर सोमवार की शाम अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण के साथ समाप्त हो गया.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन के हरनाथपुर गांव में प्रसिद्ध सुफी पीर-ए-तरीकत हज़रत सालीम शाह बाबा का 128वां सालाना उर्स रविवार से शुरू होकर सोमवार की शाम अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण के साथ समाप्त हो गया. कमेटी सदस्य सह पूर्व मुखिया शाहिद हुसैन ने बताया की इस अवसर पर महफिले शमां कव्वाली में मखदुम साबरी यूपी, साकिर रियाज चिश्ती उत्तराखंड के बीच कव्वाली का आयोजन हुआ. इस अवसर पर मजार शरीफ में कुल शरीफ, कुरआन खानी, फातेहा खानी के बाद चादरपोशी की गयी. उन्होंने बताया की पीर साहब के मानने वाले दूर-दराज तक फैले हैं. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं. उसकी मुराद पूरी होती है. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स के मौके पर सोमवार के शाम में कुल शरीफ, कुरआन ख्वानी, चादर पोसी के बाद महफ़िल ए शमा कव्वाली का आयोजन किया. कमेटी सदस्य शाहिद हुसैन, मंजर रेहान, खुर्शीद आलम, अली हसन, फखरूद्दीन, हारून आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन