महंगाई के बावजूद ईद का का बाजार गर्म, कपड़े, इत्र और सेवइयों की बिक्री तेज

Updated at : 15 Mar 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
महंगाई के बावजूद ईद का का बाजार गर्म, कपड़े, इत्र और सेवइयों की बिक्री तेज

महंगाई के बावजूद ईद का का बाजार गर्म, कपड़े, इत्र और सेवइयों की बिक्री तेज

विज्ञापन

कोढ़ा माह-ए-रमजान के मुकद्दस महीने को लेकर कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में इन दिनों खासा रौनक और चहल-पहल देखने को मिल रही है. जैसे-जैसे ईद-उल-फितर की तारीख करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे बाजारों में खरीदारी का माहौल और भी गर्म होता जा रहा है. खासकर मुस्लिम बाहुल्य गांवों और बाजारों में इफ्तार और ईद की तैयारियों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हाट-बाजारों, चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगती है. कपड़ों की दुकानों में तो अहले सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है. लोग ईद के मौके पर नए-नए डिजाइन के कपड़े खरीदने में खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं. बाजारों में लहंगा-चुनरी, कुर्ता-पायजामा, जींस-पैंट, शर्ट समेत रेडीमेड वस्त्रों की बिक्री खूब हो रही है. कपड़ा व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों का कहना है कि इस बार ग्राहकों का रुझान रेडीमेड वस्त्रालयों की ओर ज्यादा देखने को मिल रहा है. यहां नए डिजाइन और आकर्षक स्टाइल के कपड़े ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं दुकानदारों के अनुसार, ईद को लेकर कपड़ों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं. कपड़ों के साथ-साथ कॉस्मेटिक सामान, लच्छा सेवई, इत्र, टोपी और अन्य ईद से जुड़े सामानों की बिक्री भी शबाब पर है. बाजारों में इत्र की खुशबू और सेवइयों की खरीदारी से रमजान का माहौल और भी रूहानी नजर आ रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा, पिछले साल की तुलना में इस बार कपड़ों के दामों में बढ़ोतरी जरूर हुई है. बावजूद इसके ईद की खुशियों और जश्न का जज्बा कम नहीं हुआ है और लोग पूरे उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं. इधर रमजान के महीने में फलों और हरी सब्जियों की मांग बढ़ने के कारण उनके दामों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. रोजेदारों के लिए खजूर, केला, सेब, तरबूज समेत अन्य फलों की मांग अधिक होने से बाजारों में इनके दाम भी बढ़ गए हैं. हरी सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा देखा जा रहा है. फिर भी रमजान की रौनक और ईद की तैयारियों ने पूरे इलाके के बाजारों को गुलजार कर दिया है और हर तरफ खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन