कटाव निरोधी मांग को लेकर तीनघरिया में किया प्रदर्शन

Updated at : 18 Sep 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
कटाव निरोधी मांग को लेकर तीनघरिया में किया प्रदर्शन

कटाव निरोधी मांग को लेकर तीनघरिया में किया प्रदर्शन

विज्ञापन

कुरसेला तटीय क्षेत्रो के गांवों में कोसी नदी के कटाव को लेकर प्रभावित गांवों के सेकड़ों महिला पुरुष ग्रामीणों ने गांधी घर तीनघरिया पहुंच कर प्रदर्शन कर विरोध किया. ग्रामीणों ने कटाव निरोधी कार्य की मांग काे लेकर आवाज बुलंद की. गांधी घर में खेरिया, तीनघरिया, बालू टोला, नवटोलिया, बिन्दटोली सहित तटीय भूभाग पर बसे गांवों के कटाव प्रभावित लोगों के साथ प्रतिनिधि जुटे थे. जिप सदस्य उमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में कटाव निरोधक कार्य की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. विरोध सभा में वक्ताओं ने कहा कि कोसी नदी की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन भेंट चढ़ चुकी है. कटाव की विभिषिका खेती की जमीन को नदी में समाहित कर तटीय क्षेत्रों के गांवो के अस्तीत्व को मिटाने को आतुर बनी हुयी है. नदी के कटाव की दुरी खेरिया तीनघरिया गांव से महज सौ मीटर की दुरी पर रह गयी है. कोसी नदी के विनाशकारी रुख से तटीय क्षेत्र के तकरीबन तीस हजार के आबादी पर अस्तीत्व का संकट मंडरा रहा है. वक्ताओ ने कहा कि पिछले वर्षों से कटाव निरोधी कार्य का मांग किया जाता रहा है. बावजूद इस ओर सरकार का रवैया लापरवाह बना हुआ है. वक्ताओ ने कहा कि अस्तीत्व रक्षा के लिये हम कटाव प्रभावित चरणवद्व आन्दोलन करने को बाध्य हो गये है. कटाव प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि आश्वासन नहीं हम धरातल पर कटाव निरोधी कार्य देखना चाहते हैं. कटाव प्रभावितो ने कहा कि मुख्यमंत्री के समेली आगमन पर निरोधी कार्य का मांग किया जायेगा. जिप सदस्य उमेश कुमार यादव, मुखिया ललन राम, वन्दना यादव, राघवेन्द्र प्रताप, संजय मधुकर, राधा कांत झा, गणेश यादव, दिलखुश कुमार, गोपाल महतो, जयशंकर यादव, पंकज यादव, विनोद मंडल, टुनटुन मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन