बैठक में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की डीएम-एसपी से मांग

बैठक में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की डीएम-एसपी से मांग
कटिहार शहर के तीन गछिया वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में पीएम श्री विद्यालय के लिए दिये गये सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने बैठक आयोजित की. बैठक पूर्व नगर पार्षद राजेन्द्र वर्मा के निवास-प्रागंण।में आहुत हुई. जिसमें बर्मा कॉलोनी, शांतिटोला फसिया, बालू टोला तीनगछिया, झा टोला, ताजगंज फसिया, मोडा-बाडी एवं भटट्ठा टोला मोहल्लों के चार सौ से अधिक पुरुषों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही. बैठक के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया कि राजस्व विभाग की सरकारी भूमि जो पीएम श्री विद्यालय के लिए चयनित व स्वीकृत है. उसको गलत नीयत कुछ लोग बजरंग बली का मंदिर बना कर अतिक्रमित भूमि का बचाव करेगें. बैठक में जानकारी दी गयी कि पीएमश्री योजनान्तर्गत विद्यालय भवन निर्माण के लिए चयनित राजस्व विभाग, बिहार सरकार की भूमि 2.31 एकड़ पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है. इस संबंध में अंचल पदाधिकारी, सदर, कटिहार ने दिनांक 28-4-2026 को बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहुत बजारये खास सूचना 22 अतिक्रमणकारियों सूचना दिया गया है कि अतिक्रमित भूमि पर से दिनांक 12-5-2026 तक स्वतः अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो सूचना में अंकित समयावधि बीतने के बाद बलपूर्वक नियमानुसार 13-05-2026 को अतिक्रमित लोक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया जायेगा. चावजूद किसी भी अतिक्रमणकारी ने नोटिस पर संज्ञान नहीं लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










