कांवरियों की सुरक्षा व सुविधा बढ़ाने की डीएम से मांग

कांवरियों की सुरक्षा व सुविधा बढ़ाने की डीएम से मांग
बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर श्रावणी मेला के अवसर पर मनिहारी गंगा घाट व अन्य स्थानों से पैदल चलकर आने वाले कांवरियों की सुरक्षा व मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा की बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में प्रत्येक वर्ष सावन महीना व श्रावण पूर्णिमा के मौके पर देश- विदेश से लाखों शिवभक्त गंगा जल लाकर जलाभिषेक करते हैं. ऐसे में कांवरियों की सुरक्षा व मूलभूत सुविधा जरूरी है. मनिहारी गंगा घाट व अन्य स्थानों से गंगा जल लाकर पैदल मार्ग से कटिहार, प्राणपुर, लाभा, आजमनगर, सालमारी, नारायणपुर होते हुए बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं. इस वर्ष पहला सोमवारी 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई, चौथा सोमवारी चार अगस्त एवं श्रावणी पूर्णिमा नौ अगस्त को है. इस दौरान आठ अगस्त से 10 अगस्त तक भव्य मेला का आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










