वोटिंग के दिन तीनों विधायक के गायब होने के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

Updated at : 18 Mar 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
वोटिंग के दिन तीनों विधायक के गायब होने के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

वोटिंग के दिन तीनों विधायक के गायब होने के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन

– प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा यह कोई संयोग नहीं आमजन के साथ किया गया धोखा कटिहार बिहार में कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग के दिन गायब हो जाते हैं,ये सिर्फ लापरवाही नहीं है, ये योजना बनाकर किया गया राजनीतिक खेल है. उपरोक्त बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम राय ने कहा. उन्होंने कहा कि बिहार में जो हुआ है वो बेहद गंभीर है. कांग्रेस के तीन विधायक राज्यसभा चुनाव के दिन वोट ही नहीं देते और गायब हो जाते हैं, ये कोई संयोग नहीं हो सकता. ये सीधे-सीधे उस जनता के साथ धोखा है. उन्हें कांग्रेस के नाम पर विधानसभा भेजने का कार्य किया है. अगर उन्हें पार्टी से समस्या थी, तो खुलकर सामने आते. छिप जाना बताता है कि मामला साफ नहीं है. आज सवाल सिर्फ कांग्रेस का नहीं है, सवाल है लोकतंत्र की पवित्रता का. जनादेश का यही सम्मान होगा कि आप चुनाव के दिन गायब हो जाएं.सच ये है कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि कहीं न कहीं दबाव, लालच या डील की राजनीति चल रही है और अगर ऐसा है, तो इसकी जांच होनी चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि अगर आज इसे नजरअंदाज किया गया तो कल लोकतंत्र सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह जाएगा. राजनीति में असहमति हो सकती है, जिम्मेदारी से भागना कायरता है. लोकतंत्र नहीं, वोटिंग के दिन गायब होना, सबसे बड़ा जवाब है कि नीयत साफ नहीं है, जनता ने भेजा विधानसभा, और ये लोग अंडरग्राउंड हो गए. ये अनुपस्थित नहीं, लोकतंत्र से अनुपस्थित हैं. ऐसे में डर या डील यह सच्चाई क्या है सामने आनी चाहिए. भाजपा–जदयू की राजनीति अब इतनी गिर गई है कि चुनाव जीतने के बजाय पर्दे के पीछे से विधायकों को गायब कराने का खेल खेला जा रहा है. ये लोकतंत्र नहीं, सत्ता के लिए किया गया मैनेजमेंट है. जहां जनादेश नहीं, बल्कि दबाव और डील काम करती है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन