अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर विचार विमर्श

Updated:
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर विचार विमर्श

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर विचार विमर्श

विज्ञापन

कटिहार जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के सभागार में बुधवार को अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. अध्यक्षता संबंधित पदाधिकारी द्वारा की गयी. विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया. बैठक में आगामी सत्र के लिए अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि पात्र विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी समय पर पहुंचे. व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय. साथ ही नामांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो. निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया. उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नामांकन कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें. अंत में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से अपेक्षा की गयी कि वे समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन