प्रेम-प्रसंग में घर छोड़कर गयी बेटी, पिता ने किया अंतिम संस्कार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 29 May 2026 6:59 PM

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में घर छोड़कर गयी बेटी, पिता ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन

– कोढ़ा प्रखंड के खुदना गांव में अनोखी घटना, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल कोढ़ा प्रखंड के चंदवा पंचायत की खुदना गांव में एक युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गयी तो, पिता ने बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया. जानकारी के अनुसार, युवती कुछ समय पूर्व घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई. परिजनों ने उसकी तलाश करते हुए रौतारा थाना में मामला भी दर्ज कराया. बाद में लड़की बरामद हुई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसने अपने माता-पिता और परिवार को पहचानने से भी इनकार कर दिया. घटना से आहत परिवार ने समाज और ग्रामीणों की मौजूदगी में बेटी से सारे संबंध समाप्त करने का फैसला लिया. परिवार वालों ने लड़की के नाम से पुतला तैयार कराया. उसे अर्थी पर लिटाकर पूरे गांव में अंतिम यात्रा निकाली और फिर श्मशान घाट ले जाकर उसका प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर दिया. पीड़ित पिता मुनचुन पासवान, दादा राम प्रकाश पासवान और अन्य परिजनों की आंखें नम दिखीं. लड़की के पिता और दादा ने कहा कि जिस दिन से बेटी घर छोड़कर गई और बाद में हमें पहचानने से इनकार किया. उसी दिन से हमारे लिए वह मर गयी.अब उससे हमारा कोई संबंध नहीं है. आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे. श्राद्ध कार्यक्रम और अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन