हसनगंज में सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण नहर बना कचरा स्थल

Updated at : 05 Apr 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
हसनगंज में सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण नहर बना कचरा स्थल

हसनगंज में सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण नहर बना कचरा स्थल

विज्ञापन

– नहीं हो रहा है कचरों का निस्तारण हसनगंज प्रखंड स्थित कोठी टोला बड़ी नहर की हालात इन दिनों दयनीय बनी हुई है. नहर जो किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है, अब कचरे गंदगी और जंगली जगलों से भरी पड़ी है. किसानों को समुचित लाभ पटवन का नहीं मिल रहा है. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नहर का उपयोग कूड़ा फेंकने के लिए किया जा रहा है. स्वच्छता को लेकर सरकार के सभी दावे फेल नजर आ रहे हैं. नहरों में बड़ी-बड़ी जंगल उग आए हैं. विभाग द्वारा नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है. जागरनाथपुर पंचायत अंतर्गत कोठीटोला गांव समीप नहर पुलिया स्थित पूरी तरह कचरे से भरी हुई है. ग्रामीणों को दुर्गंध और बदबू का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही गंदे दुर्गंध से महामारी बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीण अभिषेक कुमार गोस्वामी, कैलाश कुमार, रवि महतों, अर्जुन कुमार महतो, दीपक कुमार महतो आदि ने बताया कि नहर का हाल बेहद खराब है. नहरों में पानी नहीं छोड़ी जाती है. बड़ी बड़ी जंगल उग आया है. साफ सफाई पूरी तरह से नदारत हैं. नहर के ऊपर से मुख्य सड़क हैं जो एक तरह बाजार जाता है. समेत कई गांव के मुख्य सड़क का हिस्सा है, जहां से हजारों लोगों का आना-जाना रहता है. सरकार की खेती किसानी पर बड़ा जोर हैं. पर खेतों में हरियाली कैसे आयेगी. किसान खुशहाल कैसे होंगे. सिंचाई की व्यवस्था कैसी है. इन पर किसी का कोई ध्यान नहीं है. सिंचाई के लिए वरदान साबित होने वाला नहर इन दिनों बदहाल है. किसानों ने कई बार सिंचाई विभाग से नहर की सफाई और कचरा फेंकने वालों पर रोक लगाने की गुहार लगाई है. लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है. किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही नहर की सफाई नहीं की गई तो गंभीर बीमारी की खतरा बढ़ सकता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर में कचरा न फेंकने के लिए कोई भी स्थानीय अधिकारी जागरूकता फैलाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. साफ-सफाई के प्रति जागरूकता जरूरी है ताकि नहर साफ रहे और नहर का छोड़े पानी साफ रहे और किसान बिना किसी रुकावट के अपनी फसलें उगा सकें. स्थानीय निवासियों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की है. ताकि इस समस्या का समाधान हो सके और किसानों को राहत मिल सके. सिंचाई के लिए वरदान साबित होने वाला नहर शोभा की वस्तु बनी हुई है. जिसमें बाजार सहित अन्य जगहों से कुरा-कचरा फेंका जाता है और नहर की स्थिति दयनीय बनी हुई है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन