मां शैलपुत्री की पूजा को लेकर मंदिर में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
मां शैलपुत्री की पूजा को लेकर मंदिर में उमड़ी भीड़

मां शैलपुत्री की पूजा को लेकर मंदिर में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

कटिहार चैत्र नवरात्रा गुरुवार से प्रारंभ हो गया. गुरुवार को मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई. कलश स्थापना कर नवरात्र का पूजा प्रारंभ हुआ. सभी छोटे बड़े दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई. दुर्गा मंदिरों के साथ घर पर भी कलश स्थापित कर श्रद्धालु पूजा अर्चना किये. बड़ी दुर्गा मंदिर में सुबह भव्य रुप से मां दुर्गा की महाआरती की गई और पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पहले दिन ही पूजा अर्चना को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुर्गा मंदिर मे पहुंच कर पूजा की और मां से अपनी अर्जी लगायी. श्रद्धालु 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में लगे रहेंगे. नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ मां शैलपुत्री के प्रिय व्यंजनों को भी श्रद्धालु पूरे श्रद्धा के साथ मां को अर्पण किये. पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं ने घर में सुख समृद्धि बनी रहे यह मां से कामना की. बड़ी दुर्गा मंदिर के पुजारी ने बताया कि पूरे वर्ष में चार नवरात्र आते हैं, जिसमें शारदीय और चैत्र नवरात्र का काफी महत्व होता है. शारदीय नवरात्र सबसे ज्यादा लोग करते हैं, लेकिन अब चैत्र नवरात्र को लेकर भी लोगों का ज्यादा रुझान है. चैत्र नवरात्र को लेकर भी लोग अपने घर पर कलश स्थापित कर पूरे विधि विधान के साथ पूजा करते हैं. पुजारी अजय मिश्र ने बताया कि मां दुर्गा की 9 स्वरूपों की 9 दिनों तक पूजा होगी, सुबह शाम मंदिर में महा आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में सम्मिलित होते हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन