मां दुर्गा की पूजा के लिए मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Published by :RAJKISHOR K
Published at :02 Apr 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
मां दुर्गा की पूजा के लिए मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

मां दुर्गा की पूजा के लिए मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

कटिहार चैत्र नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा की चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गयी. पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप की पूजा अर्चना कर उन्हें अत्यंत प्रिय व्यंजन का भोग भी लगाया. सुबह बड़ी दुर्गा मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग मां के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की आरती की. महा आरती के उपरांत मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मां के चौथे स्वरूप का वर्णन करते हुए बड़ी दुर्गा मंदिर के पुजारी अजय मिश्रा ने बताया कि कुष्मांडा देवी का स्वरूप अत्यंत ही सुंदर और भव्य है. माता की आठ भुजाएं मानी जाती हैं. इन आठ भुजाओं में वो अलग अलग वस्तु उठाए हुए हैं. एक भुजा में कमंडल, एक भुजा में धनुष और बाण, एक में कमल पुष्प, एक में शंख, एक भुजा में चक्र, एक अन्य भुजा में गदा और एक भुजा में सभी सिद्धियों को सिद्ध करने वाली माला है. एक हाथ में मां अमृत कलश भी लिए हुई हैं. मां कुष्मांडा का वाहन सिंह है, मान्यता है कि देवी को कुम्हड़े (कद्दू) की बलि प्रिय है. इस सब्जी को कुष्मांड भी कहते हैं. जिसके आधार पर देवी का नाम भी पड़ गया कुष्मांडा. यह भी माना जाता है कि ब्रह्मांड का निर्माण मां के इस स्वरूप की मुस्कान से हुआ है. इसलिए देवी सूर्यमंडल में ही रहती हैं. केवल उन्हीं में सूरज की तपन को सहन करने की क्षमता है. पुजारी अजय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन