सालमारी में धनतेरस पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़

सालमारी में धनतेरस पर ग्राहकों की उमड़ी भीड़
बलिया बेलौन ग्रामीण क्षेत्र में भी धनतेरस में अत्यधिक भीड़ देखी गयी. एसएच 98 स्थित सोहरागाछी गांव के शाबाना फर्नीचर संचालक हाजी मरगूबुल हक ने बताया की ग्राहकों ने धनतेरस के ऑफर का भरपूर लाभ लिया. उम्मीद से अधिक ग्राहक जुटे. सालमारी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान, मोबाइल शॉप, बर्तन की दुकान, सोना चांदी की दुकानों में देर रात तक लोग खरीददारी करते रहे. ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह- तरह के ऑफर दिये जाने के कारण भी अत्यधिक भीड़ जुटती है. इलेक्ट्रॉनिक मार्ट के अशफाकुर रहमान नैयर ने बताया की धार्मिक दृष्टि से धनतेरस में खरीददारी करना शुभ माना जाता है तो कुछ लोग धनतेरस के अवसर पर खरीददारी पर ऑफर मिलने के कारण भी इस मौका को गंवाना नहीं चाहता है. धनतेरस में बिक्री कई गुणा बढ़ जाती है. विभिन्न कंपनियों के द्वारा ग्राहक को खरीददारी पर ऑफर देने का लाभ लोग को मिल रहा है. कस्बाई इलाकों में भी धनतेरस का क्रेज बढ़ गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




