नेशनल मखाना उद्योग व मोसो फूड्स के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

Updated at : 11 Mar 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल मखाना उद्योग व मोसो फूड्स के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

नेशनल मखाना उद्योग व मोसो फूड्स के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन

– पहले दिन 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विजिटर्स पहुंचे कोढ़ा प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खाद्य मेले आहार 2026 में बिहार के कटिहार जिले की कंपनियों ने पहले ही दिन अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी. कटिहार के चरखी स्थित नेशनल मखाना उद्योग व मोसो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से मखाना उद्योग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. प्रदर्शनी के पहले दिन दोनों कंपनियों के स्टॉल पर काफी उत्साह देखने को मिला. देश-विदेश से आए करीब 500 से अधिक व्यापारी, डेलीगेट्स और उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने स्टॉल का दौरा किया. मखाने से बने विभिन्न उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई. इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में जापान की एक प्रतिष्ठित फूड चेन सुपरमार्केट कंपनी के साथ मोसो फूड्स की उच्च स्तरीय बैठक हुई. इस वार्ता के बाद सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं. जल्द ही कटिहार के प्रीमियम मखाने की एक बड़ी खेप जापान निर्यात किए जाने की संभावना है. इससे न केवल कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा. बल्कि बिहार के मखाना किसानों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे. प्रदर्शनी में मोसो फूड्स और नेशनल मखाना उद्योग ने अपने उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की है. आठ अलग-अलग फ्लेवर में रोस्टेड मखाना, इंस्टेंट मखाना खीर प्रीमिक्स, मखाना पाउडर तथा विभिन्न साइज़ के प्रीमियम ग्रेड मखाने शामिल हैं. इन उत्पादों को देखने व चखने के लिए आगंतुकों में खासा उत्साह देखा गया. कंपनियां वैश्विक कंपनियों के लिए व्हाइट लेबलिंग व ओईएम भी उपलब्ध करा रही हैं. अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपने नाम से इन उत्पादों को बाजार में उतार सकेंगे. नेशनल मखाना उद्योग और मोसो फूड्स के संस्थापक गुलफराज ने कहा कि आहार 2026 में भाग लेने का उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि कटिहार के मखाने को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करना है. पहले ही दिन 500 से अधिक विजिटर्स का आना और जापान की कंपनी के साथ सकारात्मक वार्ता इस बात का संकेत है कि दुनिया अब बिहार के मखाने की गुणवत्ता और शुद्धता को स्वीकार कर रही है. कंपनी का लक्ष्य जल्द ही जापान समेत कई अन्य देशों में मेड इन बिहार मखाना उत्पादों को पहुंचाना है. इस पहल से कटिहार के मखाने को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन