उदयगामी सूर्य देव को अर्घ देने के लिए छठ घाटों पर उमड़ी भीड़

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 Apr 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
उदयगामी सूर्य देव को अर्घ देने के लिए छठ घाटों पर उमड़ी भीड़

उदयगामी सूर्य देव को अर्घ देने के लिए छठ घाटों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन

कटिहार उदयगामी सूर्य को अर्घ देने के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को संपन्न हो गया. चैती छठ में अंतिम दिन शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ अर्पित करने के लिए छठ घाट पर श्रद्धालु और व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी. व्रतियों ने सूर्य भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की. अर्घ देने के बाद व्रतियों ने पारण किया. शहर के विभिन्न घाटों, तालाबों और अपने घरों की छतों पर भी व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ देकर पूजा-अर्चना की. सुबह विभिन्न नदियों और तालाबों में अर्घ देने के लिए लोग घरों से निकले थे. इस दौरान मुख्य पथों से लेकर गली-मुहल्ले की सुड़कों पर छठ के पारंपरिक गीत भी गूंजते रहे. छठ को लेकर तालाब, पोखर व घाटों में पूजा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी. छठव्रतियों के साथ-साथ उनके परिवार के लोग भी बने छठ घाटों तक पहुंचे थे. छठ घाटों पर सुरक्षा के भी प्रबंध किये गए थे. गौरतलब है कि छठ साल में दो बार यानी कार्तिक और चैत्र माह में होता है. जिसमें लोग भगवान भास्कर की अराधना करते हैं. चैत्र छठ कम ही लोग मनाते हैं. कार्तिक माह में यह महापर्व बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं. लेकिन अब धीरे-धीरे चैती छठ को लेकर भी लोगों का आस्था बढ़ती जा रही है. पहले की अपेक्षा बड़ी संख्या में लोग चैती छठ भी करने लगे हैं. ———————————————————————— मनिहारी विधायक ने चैती छठ पूजा में दिया अर्घ फोटो 14 कैप्शन – मनिहारी में अर्घ देते विधायक मनोहर प्रसाद सिंह प्रतिनिधि, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवास पर चैती छठ पूजा किया गया. विधायक की धर्म पत्नी गिरिजा सिंह ने छठ पूजा की. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, चिन्म्य अतीत सिंह, प्रदीप चौधरी आदि ने भगवान सूर्य को अर्घ दिया. विधायक ने बताया कि गंगा घाट समेत अन्य स्थानों में छठ पूजा की गयी. चैती छठ पूजा काफी श्रद्धालु कर रहे है. गंगा घाट में अनुमंडल प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से छठ व्रती श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी. उन्होंने अच्छी व्यवस्था के लिए प्रशासन को बधाई दी. मनिहारी नगर के गंगा तट पर हजारों श्रद्धालु छठ पर्व मनाने पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन