आधार अपडेट कराने को लेकर केंद्र पर लग रही भीड़

Updated:
विज्ञापन
आधार अपडेट कराने को लेकर केंद्र पर लग रही भीड़

आधार अपडेट कराने को लेकर केंद्र पर लग रही भीड़

विज्ञापन

– केवाईसी अनिवार्यता से बढ़ी लोगों की भीड़, दिनभर लगी रही लंबी कतार बारसोई आधार कार्ड अपडेट कराने को लेकर बारसोई प्रखंड परिसर स्थित आधार केंद्र में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही आधार केंद्र के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गयी. विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में केवाईसी अनिवार्य किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण अपडेट कराने केंद्र पहुंचे. बैंक, राशन, पेंशन, बीमा, छात्रवृत्ति समेत कई सेवाओं में केवाईसी की बाध्यता के चलते आमजन को आधार अपडेट कराना आवश्यक हो गया है. ग्रामीण इलाकों से भी लोग बड़ी संख्या में प्रखंड परिसर स्थित आधार केंद्र पहुंच रहे हैं. भीड़ अधिक होने से कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. आधार अपडेट कराने आए लोगों ने बताया कि सीमित काउंटर और संसाधनों के चलते प्रक्रिया धीमी चल रही है. परेशानी बढ़ रही है. लोगों ने प्रशासन से अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था कराने तथा टोकन प्रणाली को प्रभावी बनाने की मांग की है. आधार केंद्र कर्मियों के अनुसार प्रतिदिन निर्धारित संख्या में ही अपडेट का कार्य किया जा रहा है. आवेदकों की संख्या उससे कहीं अधिक है. प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्था किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन