मक्का खेत से कट्टा-गोली संग अपराधी गिरफ्तार

मक्का खेत से कट्टा-गोली संग अपराधी गिरफ्तार
बरारी एसपी के निर्देश पर थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने एक अभियुक्त को कट्टा- गोली के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर रौनिया पंचायत के महारानी गांव के मकई के खेत में एक व्यक्ति को हथियार के साथ दबोचा गया. गिरफ्तार किये गये अभियुक्त विभाष साह उम्र 30 वर्ष पिता स्व सुधीर साह, महारानी निवासी पर बरारी थाना कांड संख्या 61/26 आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी अभियुक्त विभाष साहा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










