लगातार बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
लगातार बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

लगातार बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. मूसलधार बारिश से एक ओर जहां सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी है. दूसरी ओर बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप हो गयी है. बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली के खंभे झुक गये हैं. तारों में फॉल्ट से बिजली विभाग ने आपूर्ति को एहतियातन रोक दिया है. कोढ़ा बाजार, गेड़ाबाड़ी, नयाटोला, महिनाथपुर, बरारी रोड समेत कई इलाकों में लोगों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पीने के पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कामों में काफी परेशानी हो रही है. नगर पंचायत क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था भी चरमरा गई है. जिससे बिजली के ट्रांसफॉर्मर व खंभों के आसपास पानी जमा होने का खतरा बना हुआ है. बिजली विभाग का कहना है कि बारिश थमने के बाद फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन