जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत से एजेंसी में लग रही उपभोक्ताओं की भीड़

जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत से एजेंसी में लग रही उपभोक्ताओं की भीड़
– होटल व रेस्टोरेंट में खाना के कई आइटम बंद, चूल्हा पर पकाने की मजबूरी – चाय के साथ समोसा कचोड़ी के कीमतों में हुई बढ़ोतरी कटिहार वैश्विक युद्ध के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर जिले में हाहाकार मचा हुआ है. भले ही जिला प्रशासन यह दावा कर रही हो कि एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. लेकिन धरातल पर स्थित कुछ और ही है. गैस एजेंसी सुबह खुलते ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जाती है. गैस सिलेंडर के लिए पर्ची कटाने लिए लोगों को घंटों लाइनों में इंतजार रहना पड़ता है. यहां तक कि निर्धारित समय शाम तक उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं होती. उपभोक्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि पर्ची काटने के बाद भी गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पाता है. ऐसे में गैस एजेंसी आने के लिए हम सभी को विवश होना पड़ता है. होटल व रेस्टोरेंट में कई खाना के आइटम बंद, चूल्हा पर पकाने की मजबूरी कटिहार शहर में कई होटल ऐसे हैं, जहां पर सुबह नाश्ता के रूप में पूड़ी- सब्जी, कचौड़ी- सब्जी मिल जाया करती थी. लेकिन गैस की किल्लत के कारण कई ऐसे होटल संचालक सुबह का नाश्ता को बंद करने के लिए मजबूर हो गए हैं. खाना में भी कई वैरायटी आइटम को कम कर दिया गया है. शहर के जाने-माने होटल डीलक्स में लकड़ी पर खाना बनाने के लिए होटल संचालक मजबूर हो गए हैं. होटल संचालक का कहना है कि गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है. जिस कारण से लकड़ी पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ गया है. रेहड़ी छोटे-मोटे दुकानदार जहां 20 रु में पूड़ी- सब्जी नाश्ता बेचते थे. वहां 30 रु कर दिया गया है. समोसा कचोरी के कीमतों में हुई बढ़ोतरी गैस की किल्लत खास करके समोसा कचोरी पर भी देखने को मिल रही है. दुकानदार जहां एक समोसा की कीमत 10 लेते थे. वही जब से गैस की किल्लत हुई है. समोसा की कीमत 12 रुपया कर दी गई है. चाट चाउमीन में भी कटौती हुई है. गैस के कारण ऐसे चाट चाउमीन के संचालक करता रेट तो वही रखे हैं. लेकिन क्वांटिटी में थोड़ी कमी जरूर कर दी है. इसके अलावा चाय की कीमत सीधे 10 रुपया से कम नहीं है. पहले 5 रु में भी चाय छोटे डिस्पोजल में मिल जाती थी. लेकिन अब 10 रु कीमत से कम चाय मिलना मुश्किल हो गया है. संचालक प्रमोद ठाकुर बताते हैं कि गैस जहां पहले हजार रुपए में मिल जाया करते थे. वहां अभी 2000 से कम नहीं मिल रहा है. ऐसे में खाने पीने के कीमतों में दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है. पीएनजी गैस लाइन को लेकर 750 लोगों ने किया है आवेदन घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर पीएनजी को लेकर फिलहाल अभी कटिहार में वर्तमान समय में पीएनजी की गैस सप्लाई नहीं हो पाई है. लेकिन जिला प्रशासन का दावा है कि अगले 10 से 15 दिनों में पीएनजी की शुरुआत कटिहार शहर के तेजा टोला से शुरू की जायेगी. यह अभी ट्रायल होगा. उसके बाद पूरे शहर में कनेक्शन का विस्तार किया जायेगा. जिला प्रशासन के अनुसार अभी तक 750 लोगों के आवेदन पीएनजी गैस को लेकर प्राप्त हुए है. सरकारी मेस व अस्पताल के किचन सुचारू रूप से चल रहे सैकड़ों लोगों का खाना बनने वाला सरकारी मेस और खासकर के सदर अस्पताल के जीविका दीदी के रसोई में गैस की किल्लत से दो चार नहीं होना पड़ रहा है. जीविका दीदी किचन के कोऑर्डिनेटर ने बताया कि सदर अस्पताल के मरीजों को भोजन के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर जीविका की ओर से रसोई गैस में कोई भी कटौती नहीं की गई है. पहले भी गैस चूल्हा पर खाना पकाया जाता था. अभी भी गैस आपूर्ति में कोई कमी नहीं आई है. जिस कारण से अभी भी गैस चूल्हा पर ही खाना पकाया जा रहा है. बहरहाल सरकारी महकमे में भले ही गैस की किल्लत नहीं हो लेकिन आमजनों के घरों में गैस सिलेंडर की किल्लत जरूर हो गई है. जिस कारण से सभी गैस एजेंसी के बाहर लोगों की भारी भीड़ अभी भी देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




