संविधान सुरक्षा पदयात्रा एतिहासिक यात्रा : आफताब

Published by :RAJKISHOR K
Published at :30 Apr 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान सुरक्षा पदयात्रा एतिहासिक यात्रा : आफताब

प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश प्रतिनिधि आफताब आलम, जिला कार्डिनेटर कंचन दास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा पदयात्रा में शरीक हुए.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश प्रतिनिधि आफताब आलम, जिला कार्डिनेटर कंचन दास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा पदयात्रा में शरीक हुए. आफताब आलम ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम के नेतृत्व में संविधान सुरक्षा पदयात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पदयात्रा का उद्देश्य संविधान की रक्षा व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता फैलाना था. यह केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि संविधान के प्रति प्रेम और प्रतिबद्धता की सार्वजनिक अभिव्यक्ति है. यात्रा के दौरान संविधान की मूल भावना को बचाने व देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया गया. पदयात्रा में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से आफताब आलम, कंचन दास, इंजीनियर नवाज शरीफ, मिथिलेश मंडल, ब्रह्मदेव राय, आदित्य भगत, फिरोज, आसिफ रेजा, श्रीलाल, अनिल कुमार, निरंजन यादव, विषम देव राय, रामू कुमार राय, तौफीक, प्रकाश ताती, अशरफ प्रमुख रूप से शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन