कांग्रेस की ओर से मनिहारी में माई बहिन योजना को ले दिया प्रशिक्षण

कांग्रेस की ओर से मनिहारी में माई बहिन योजना को ले दिया प्रशिक्षण
मनिहारी कांग्रेस की ओर से माई बहिन योजना को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. हर घर झंडा लगाने पर भी चर्चा की. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजन किया गया. एआईसीसी की ओर से पर्यवेक्षक राहुल पांडे पहुंचे थे. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव इसमें मुख्य रूप से शामिल हुए. पर्यवेक्षक राहुल पांडे ने कहा कि कांग्रेस की ओर से माई बहिन योजना सरकार बनने पर चलायी जायेगी. प्रत्येक महिला को 2500 रूपये माह दिया जायेगा. आज मनिहारी विधानसभा के तीनों प्रखंड के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया. मनिहारी विधायक ने कहा कि बिहार में सरकार बनने पर महिलाओं को माई बहिन योजना का लाभ मिलेगा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि जन-जन तक कांग्रेस की योजना को पहुंचाया जाय. मौके पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, गोपाल कृष्ण यादव, चिनमय अतीत सिंह, अब्दुल मन्नान, रजी इमाम, डाॅ दशरथ सिंह, साजिद, संतोष मंडल, त्रिदेव मंडल, तोफेज, सरोज यादव, करीम, अफाजुल हक, कल्याणी देवी, कोहीनुर खातून, अजमेरी, नजमा, ललन यादव, मुख्तार आलम, सुलताना परवीन, सुनीता देवी, पिंकी देवी, इंद्रजीत मंडल, नीमा पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, विक्रम यादव, शेख राजिक हुसैन, पीटी उषा, रोहित पासवान, तफैजुल हक, परवेज आलम, अबिदा खातून, अनिता देवी, रूकसाना, रमजान अली, असफाक, अनिल यादव, मनोज हांसदा, सरस्वती देवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




