नल-जल योजना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन

सरकार की ओर से चलाये जा रहे कल्याणकारी नल जल योजना कदवा प्रखंड क्षेत्र में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है.
कदवा. सरकार की ओर से चलाये जा रहे कल्याणकारी नल जल योजना कदवा प्रखंड क्षेत्र में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है. ग्रामीणों के सौंपे गये हस्ताक्षर युक्त आवेदन के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है. गठित कमेटी में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, पीएचईडी जेई तथा बीस सूत्री सदस्य अंजार आलम शामिल है. प्रखंड क्षेत्र के तेतलिया, धनगामा, धपरसिया, गोपीनगर, महम्मदपुर आदि पंचायतों से दर्जनों की संख्या में हस्ताक्षरित आवेदन बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विजय दास को दी गयी थी. आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का समुचित लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. संवेदक के मनमानी रवैये की वजह से समय पर जल की आपूर्ति नहीं किया जाता है. संवेदक से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है. ऑपरेटरों को लंबे अरसे से मजदूरी भी नहीं मिला है. बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




