अरदास में पहुंचे आयोग उपाध्यक्ष दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
अरदास में पहुंचे आयोग उपाध्यक्ष दी श्रद्धांजलि

अरदास में पहुंचे आयोग उपाध्यक्ष दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के लक्षमीपुर पंचायत के सरदार नगर लक्ष्मीपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिंह संजू की बुआ मां सह सेवानिवृत महिला कारा अधीक्षक बिहार सरकार के निधन उपरांत अमरेंद्र सिंह के द्वारा श्रीगुरु तेग बहादर ऐतिहासिक गुरुद्वारा लक्षमीपुर में शुक्रवार को दिन के एक बजे अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरुद्वार में दीवान सजा. जहां रांची के राजी जत्था भाई भरपूर सिंह ने शबद गायन कर मानवीय मोल का आत्मसात कराया. हेडग्रंथी द्वारा अरदास कर यशवंत कौर के उत्तराधिकारी पूर्व मुखिया अमरेंद्र सिंह संजू को पगड़ी बांधी गयी. तख्त श्रीहरि मंदिर जी पटना साहेब गुरुद्वारा के वरिय मीत प्रधान सह अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरु के समक्ष अरदास कर श्रद्धांजलि दी. सेवानिवृत्त आएएस परमजीत कौर ने भी श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनीतिक दलों के नेता व गुरूद्वारा प्रबंधकों ने श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन