सीएम ने वार्षिक वस्त्र सहायता योजना की राशि की हस्तांतरित

सीएम ने वार्षिक वस्त्र सहायता योजना की राशि की हस्तांतरित
कटिहार सभी जिलों में विभाग के द्वारा विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर श्रम कल्याण दिवस मनाया जाता है. वर्ष 2025 के विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर लाइव टेलीकास्ट द्वारा मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार की ओर से बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत योग्य निबंधित श्रमिकों को वार्षिक वस्त्र सहायता योजना की राशि 5000 रुपया उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय के एनआईसी सभागार में किया. जिसमें श्रम अधीक्षक, श्रम संसाधन विभाग के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ-साथ निबंधित योग्य निर्माण श्रमिकगण उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




