जीविका को सदर अस्पताल की सफाई कार्य सौंपने से भड़के सफाई कर्मियों ने पूरे अस्पताल में कचरा फेंका

जीविका को सदर अस्पताल की सफाई कार्य सौंपने से भड़के सफाई कर्मियों ने पूरे अस्पताल में कचरा फेंका
– जीविका को सफाई कार्य करने का मिला निर्देश, पूर्व के सफाई कर्मी जीवका को काम करने से रोक रहे – शुक्रवार को नहीं करने दी थी सफाई, शनिवार को कचरा फैलाया, मरीज हुए परेशान कटिहार सदर अस्पताल की साफ- सफाई को लेकर शनिवार के दिन भी सदर अस्पताल परिसर तनाव पूर्ण भरा माहौल रहा. पूर्व के सफाई कर्मी सदर अस्पताल सुबह-सुबह पहुंचकर पूरे अस्पताल परिसर में कचरा फैला दिया. यहां तक की जीविका को साफ-सफाई करने से भी रोक दिया. पूरा अस्पताल परिसर में कचरा इधर-उधर फैल रहा. जिससे न केवल मरीजों को परेशानी हुई, बल्कि चिकित्सक और अस्पताल कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि अस्पताल की ऐसी स्थिति को देखकर अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर से सभी पहलू पर विचार करते हुए साफ सफाई का कार्य फिलहाल पूर्व में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग को ही सौंपने का निर्णय लिया है. इसके बाद अस्पताल उपाधीक्षक ने पूर्व के कार्य एजेंसी के ठेकेदार को बुलाकर पूर्व की तरह ही काम को करने को लेकर कहा गया है. हालांकि सदर अस्पताल की साफ सफाई पूर्व के कार्य एजेंसी के अधीन सफाई कर्मी अपना कार्य करेंगे या जीविका के द्वारा साफ सफाई के कार्य को अंजाम दिया जायेगा. इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन जैसे ही पूर्व की सफाई कर्मी को यह बात पता चली की पूर्व के ठेकेदार के अंदर ही वह सभी काम करेंगे और जो उनका मानदेय 12000 रु प्रतिमा था. वह वैसे ही मिलता रहेगा. सभी अपने काम पर लौट आये और सदर अस्पताल की साफ सफाई करनी शुरू कर दी. सदर अस्पताल की साफ सफाई को लेकर सरकार के निर्देश के आलोक में जीविका ने शुक्रवार से साफ सफाई का काम का जिम्मा अपने हाथों लिया था. लेकिन पूर्व के सफाई कर्मी को हटाए जाने के बाद वह सभी आक्रोशित हो उठे. जीविका को साफ सफाई करने से रोक दिया. जिस कारण से शुक्रवार की सुबह से ही सदर अस्पताल की साफ सफाई नहीं हो पायी. पूर्व के सफाई कर्मी और जीविका डीपीएम और अस्पताल प्रशासन के द्वारा तीन घंटे तक बातचीत करने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया. शनिवार के दिन भी जब जीविका सफाई करने के लिए अस्पताल पहुंचे तो पूर्व के सफाई कर्मी ने उन्हें काम करने से रोक दिया. यहां तक की पूरे अस्पताल परिसर में कचरा फैला दिया. कहते हैं सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल की साफ सफाई को लेकर पूर्व के सफाई कर्मियों के कारण अड़चने आ रही है. जीविका को साफ सफाई करने का निर्देश सरकार के द्वारा दिया गया है. उन्हें ही साफ सफाई का कार्य देखना है. कहते हैं जीविका के डीपीएम जीविका के डीपीएम इंद्रशेखर इंदु ने बताया कि सदर अस्पताल की साफ सफाई को लेकर हम अपने कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे. लेकिन पूर्व के सफाई कर्मियों ने बाधा पहुंचाई है. जीविका का काम है सभी को रोजगार से जोड़ना, न की रोजगार किसी का छीनना. पूर्व के सफाई कर्मियों के साथ समंजस बैठाया जा रहा है. ताकि सरकार का जो गाइडलाइन से उसके तहत सभी के साथ मिलकर कार्य किया जा सकें. कहते हैं पूर्व के आउटसोर्सिंग ठेकेदार पूर्व के आउटसोर्सिंग ठेकेदार राज किशोर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के द्वारा फिलहाल साफ सफाई को लेकर मौखिक रूप से मुझे जिम्मेदारी सौंपी है. जिसके बाद सफाई कर्मी काम पर वापस लौट आये हैं. सदर अस्पताल की साफ सफाई भी शुरू कर दी है. आगे जैसा विभाग का निर्देश होगा वैसा किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




