नमो युवा रन में शहर के हजारों युवाओं ने दिखाया जज्बा

Updated at : 21 Sep 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
नमो युवा रन में शहर के हजारों युवाओं ने दिखाया जज्बा

नमो युवा रन में शहर के हजारों युवाओं ने दिखाया जज्बा

विज्ञापन

– तीन किलोमीटर दौड़ लगाकर युवाओं ने नशामुक्त भारत अभियान का दिया संदेश – भाजयुमों के नेतृत्व में किया गया युवा रन कार्यक्रम का आयोजन कटिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को नमो युवा रन का आयोजन हुआ. भाजपा युवा मोर्चा कटिहार के नेतृत्व में राजेंद्र स्टेडियम से शहर के प्रमुख मार्गों पर लगभग तीन किलोमीटर नमो युवा रन में हजारों युवाओं ने दौड़ लगाकर नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया. नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा कटिहार के जिला अध्यक्ष गौरव कश्यप ने किया. मेयर उषा देवी अग्रवाल, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने आसमान पर रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ा कर दौड़ का शुभारंभ किया. प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे युवा विजेता के बीच पुरस्कार वितरण किया. चन्दभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री सौरभ मालाकार, गोविंद अधिकारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह, सीमा झा,अभिषेक सिंह गोलू, जोक्सन यादव, गौरव पासवान, भास्कर सिंह महेंद्र झा, प्रिंस सिंह, श्वेता राय, पूजा शर्मा, अभिषेक कुमार, अंकित मालाकार, सौरभ यादव, नितेश कुमार, अक्षय यादव, अनिकेत मिश्रा, सरदार खान, हज़ारों की संख्या में युवा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन