केबी झा कॉलेज में कदाचारमुक्त हुई यूजी फाेर्थ सेमेस्टर सीआईए परीक्षा

केबी झा कॉलेज में कदाचारमुक्त हुई यूजी फाेर्थ सेमेस्टर सीआईए परीक्षा
– आरडीएस काॅलेज सालमारी में कदाचारमुक्त हो रही सीआईए परीक्षा कटिहार केबी झा कॉलेज में यूजी फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-27 के छात्र छात्राओं का सीआईए परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हो गयी. परीक्षा चार पालियों में ली गयी. परीक्षा नियंत्रक केबी झा कॉलेज डॉ जितेश कुमार ने बताया कि सीआईए यूजी फाेर्थ सेमेस्टर 2023-27 जून 25 की परीक्षा तीन जून से चार पालियों में संचालित हो रही थी. तीन दिनों में सीआईए परीक्षा सम्पन्न करा लिया गया. उन्होंने बताया कि अंतिम दिन पांच जून को प्रथम पाली 11 बजे से 12 बजे तक माइनर के अर्थशास्त्र, एआईएच, हिन्दी, उर्दू, समाजशास्त्र, रसायन शास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल, जुलॉजी, भौतिकी की परीक्षा ली गयी. दूसरी पाली में माइनर के राजनीत शास्त्र, एससीआई और वाणिज्य संकाय की परीक्षा हुई. तीसरी पाली में माइनर के इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न करा लिया गया. इधर आरडीएस कॉलेज सालमारी के प्राचार्य डॉ सतीशचन्द्र मिश्रा ने बताया कि यूजी फोर्थ सेमेस्टर सीआईए की परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में हो रही है. उन्होंने बताया कि परीक्षा छह जून तक संचालित की जायेगी. आरडीएस कॉलेज सालमारी के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पूर्णिया विवि के आदेश पर छह जून तक सीआईए परीक्षा आयोजित कर दस जून तक हर हाल में परीक्षाफल विवि को भेजने का निर्देश है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




