मॉकड्रिल में बच्चों को दी गयी बचाव की जानकारी

Updated at : 07 May 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
मॉकड्रिल में बच्चों को दी गयी बचाव की जानकारी

मॉकड्रिल में बच्चों को दी गयी बचाव की जानकारी

विज्ञापन

कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हाजी बसीर टोला में युद्ध की आपात स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रधान नीरज नयन आनंद के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत बच्चों के बीच मॉक ड्रिल कराया गया. श्री आनंद ने बच्चों को सायरन की आवाज की पहचान कराया. युद्ध की स्थिति में ब्लैक आउट की जानकारी दी गयी और साथ हीं ब्लैक आउट का अभ्यास भी कराया. युद्ध के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर अपने आपको बचाव करने का भी अभ्यास कराया गया. अचानक हमला होने की स्थिति में घायलों की सुरक्षा एवं इलाज के लिए मॉक ड्रिल कराया. बच्चे सभी मॉक ड्रिल को करते हुए सीख रहे थे एवं अन्य बच्चे देखकर ध्यानपूर्वक समझ रहे थे. श्री आनंद मॉक ड्रिल के तहत युद्ध के समय होने वाले सावधानी और आपात स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को प्रशिक्षण देकर उनमे आत्मविश्वास जगाया है. उन्होंने कहा कि युद्ध या आपदा की स्थिति में पहले मॉक ड्रिल किये जाने से अचानक आने वाले आपदा से बचा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन