मशाल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा

मशाल खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा
कोढ़ा प्रखंड स्थित विभिन्न उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिनोदपुर कोढ़ा में मशाल खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मेली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखटोला बिनोदपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवनगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिनोदपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का आयोजन संकुल संसाधन केंद्र बिनोदपुर कोढ़ा के तत्वावधान में किया गया. संकुल संचालक अशोक कुमार पासवान, संकुल प्रभारी सह प्रधानाध्यापक सुष्मिता झा, शारीरिक शिक्षक अनुदेशक उज्जवल किशोर, शिक्षा सेवक रंजीत रजक की सक्रिय भूमिका रही. विद्यालयों के शिक्षकों सुरेंद्र सुमन, प्रियंका कुमारी, राधा कुमारी, कुमारी स्नेहा, साजन कुमार, सितारा खातून, मुजीबुर रहमान, शमीम आलम, प्रवीण कुमार, अमन कुमार ने छात्रों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में विशेष योगदान दिया. प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को मेडल, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




