समर कैंप: कक्षा पांचवीं व छठी के हजारों बच्चे गणित में भरेंगे उड़ान

समर कैंप: कक्षा पांचवीं व छठी के हजारों बच्चे गणित में भरेंगे उड़ान
– 700 गांव में गणितीय समर कैंप का शुभारंभ कटिहार जिले के सरकारी स्कूलों के गणित में कमजोर पांचवीं एवं छठी कक्षा के बच्चों के लिए टोला व गांव स्तर पर गणितीय समर कैंप मंगलवार से प्रारंभ हो गया है. एपीओ उत्तम कुमार, राज्य संसाधन समूह सदस्य नकी अहमद, डीएल कल्पना कुमारी एवं सरपंच दिनेश मोहन ठाकुर ने संयुक्त रूप से कैंप का शुभारंभ किया..यह समर कैंप आगामी 20 जून तक आयोजित की जायेगी. यह गणितीय समर कैंप शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संगठन प्रथम के सहयोग से आयोजित की जा रही है. गणितीय समर कैंप के बच्चों को विभिन्न संस्थानों व संगठनों से जुड़े छात्र-छात्राएं पढ़ाएंगे. इसके लिए जिले भर 700 गांव में 7100 ने वॉलंटियर्स गणित में कमजोर बच्चों को पढ़ाएंगे. वॉलंटियर्स के रूप में पंजीकृत छात्र छात्र उच्च विद्यालय, कॉलेज, प्रथम, जीविका, स्थानीय निकाय, एनजीओ व अन्य संस्थानों से जुड़े है. जानकारी के मुताबिक अधिकांश छात्र-छात्राएं खुद भी पढ़ाई कर रहे है और अब अर्जित ज्ञान को बच्चों के साथ बांटेंगे. ऐसे चयनित वॉलंटियर्स प्राथमिक व प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले पांचवीं और छठी कक्षा के बच्चे जो गणित में कमजोर है या उन्हें गणित की कक्षा में रूचि नहीं होती है. वैसे बच्चों के लिए समुदाय स्तर पढ़ाएंगे. पहली बार ऐसा हो रहा है कि बच्चों को शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे. बल्कि छात्र-छात्राएं ही शिक्षक के रूप में गणित का गुर सिखाएंगे. जानकारी के मुताबिक प्रत्येक कैंप में 10 से 15 बच्चे गणित पढ़ेंगे. हर कैंप में बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए एक स्वयंसेवक तैनात है. जिले के अधिकांश टोलों में गणितीय समर कैंप तरह से समुदाय स्तर पर संचालित होगा. इसमें सरकारी स्कूलों और उनके शिक्षकों की किसी प्रकार की भूमिका नहीं होगी. खेल व कहानी के माध्यम से पढ़ायेंगे गणित शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश पर प्रथम संस्था ने बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए आगे आये युवा व छात्रों को प्रशिक्षण दिया है कि बच्चों को किस तरह पढ़ाना है. बच्चों को कहानी और खेल-खेल में गणित पढ़ाया जायेगा. प्रथम संस्थान के राज्य संसाधन समूह के नकी अहमद ने प्रभात खबर के साथ बातचीत में कहा कि बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए अबतक जितने भी युवा, छात्र-छात्राओं ने वॉलंटियर्स के रूप में अपना नाम पंजीकृत कराया है. उसमें से अधिकांश वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया है टोला व गांव स्तर पर लगाया गया है कैंप जानकारी के मुताबिक मंगलवार से गांव व टोला स्तर पर लगने वाले गणितीय समर कैंप में कक्षा पांचवी व छठी के लिए वैसे बच्चे को चिन्हित किया गया है, जो न तो संख्या को पहचानते हैं और न ही जोड़-घटाव जानते है. चिन्हित किये गये ऐसे बच्चे गर्मी की छुट्टी में समर कैंप के माध्यम से गणित की पढ़ाई करेंगे. समर कैंप में ऐसे बच्चों को प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे स्वयंसेवक पढ़ायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




