ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के चपरघट झौआ मुख्य मार्ग पर कुर्सेल पंचायत के इस्लामपुर के समीप पैदल घर जाने के क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कुर्सेल पंचायत के वार्ड संख्या तीन के इस्लामपुर ग्राम निवासी मोइनुल हक के 14 वर्षीय पुत्र मुश्फिक अलाम बुधवार की रात करीब 8:30 बजे डुमरिया चौक से इस्लामपुर अपने घर आने के क्रम में घर से महज 300 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित ट्रैक्टर जिसकी संख्या बीआर 11 जीई 7790 की चपेट में आने के कारण मौके पर ही 14 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. फोन नहीं लगने के कारण पुलिस का पक्ष नहीं रखा जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन