मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 सितंबर को आएंगे समेली

Updated at : 18 Sep 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 सितंबर को आएंगे समेली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 सितंबर को आएंगे समेली

विज्ञापन

अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की आवाजाही बढ़ी कटिहार साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल के प्रतिमा का अनावरण सहित विभिन्न योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 सितंबर को कटिहार जिले के समेली आएंगे.हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की जानकारी को साझा नहीं किया गया है. इस बरारी के जदयू विधायक विजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अब 21 सितंबर को समेली आएंगे. इस बीच मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है. कार्यक्रम स्थल में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधि व जदयू- भाजपा नेताओं का आना जाना लगा हुआ है. गुरुवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम समेली प्रखंड मुख्यालय व अन्य स्थानों पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने कई आवश्यक निर्देश भी दिया. जिला प्रशासन अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री 28 जुलाई को आने वाले थे. पर उसी दिन अचानक कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन