मुख्य पार्षद ने तीन वाटर फ्रीजर का उद्घाटन किया

Updated at : 06 Oct 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य पार्षद ने तीन वाटर फ्रीजर का उद्घाटन किया

मुख्य पार्षद ने तीन वाटर फ्रीजर का उद्घाटन किया

विज्ञापन

बरारी नगर पंचायत बरारी में मुख्य पार्षद बबीता यादव ने पांच पीसीसी सड़क ढलाई निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं तीन शुद्ध पेयजल वाटर फ्रीजर का उद्घाटन नारियल चढ़ाकर व फीता काटकर किया. मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत का सर्वांगीन विकास करना लक्ष्य है. जनता की हर तकलीफ को दूर करना मेरी जिम्मेवारी है. सोमवार को ग्रामीण विकास आवास विभाग के षष्ठम वित्त आयोग निधि अन्तर्गत वार्ड 07 में किरण जयसवाल के घर से विजय साह के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण प्राक्कलित राशि 08 लाख चालीस हजार. वार्ड 08 में भगवती स्थान स्कूल के पीछे पीसीसी ढलाई कार्य प्राक्कलित राशि 12 लाख चौबीस हजार. वार्ड 05 में भगवान अग्रवाल के घर से श्याम सिंह पंजाबी के घर तक नाला निर्माण प्राक्कलित राशि- 14 लाख, वार्ड 10 में दीपक चौहान के घर से पवन राम के घर होते हुए आरटीपीएस तक पीसीसी सड़क ढलाई कार्य एवं वार्ड 9 में रौशन कुमार के घर से मार्गदर्शन कोचिंग सेन्टर तक पीसीसी सड़क ढलाई कार्य प्राक्कलित राशि 14 लाख से पूरा किया जायेगा. तीन शुद्ध पेयजल (वाटर फ्रीजर) भगवती मंदिर बरारी, जयसवान चौक गुरुबाजार, टॉली भट्ठा बरारी में चालू किया. नीरज कश्यप, दीप शिखा, कौशल किशोर चौधरी, रौशन, प्रदीप कुमार, रामनाथ बिंद, टिंकी देवी, बमभोल साह, ब्रजेश कुमार, फिरोज, बबलू मालाकार, खुशी, मैमूर आलम, मनोज कुडैल, सावन कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन