विद्युत कनीय अभियंता मारपीट मामले में नवाबगंज उपमुखिया गिरफ्तार

विद्युत कनीय अभियंता मारपीट मामले में नवाबगंज उपमुखिया गिरफ्तार
मनिहारी विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत कुमार मामले में नवाबगंज उपमुखिया रमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने चार नामजद व पचास अज्ञात पर मामला दर्ज कराया था. मनिहारी के नवाबगंज में 23 अगस्त को बिजली ट्रांसफरमर देरी से बदलने पर लोगों का गुस्सा फूटा था. गुस्साए लोगों ने कनीय अभियंता अभिजीत कुमार के साथ नवाबगंज बिजली कार्यालय में मारपीट की थी. मनिहारी पुलिस की टीम ने बिजली कार्यालय पहुंचकर कनीय अभियंता को ग्रामीणों से छुड़ाया था. अनुमंडल अस्पताल मनिहारी इलाज के लिए लाया गया था. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










