जदयू नेताओं ने मनायी हिंदी साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती

प्रखंड के रानिकोला में जदयू नेताओं ने हिंदी साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत फणीश्वरनाथ रेणु के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.
कदवा. प्रखंड के रानिकोला में जदयू नेताओं ने हिंदी साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत फणीश्वरनाथ रेणु के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म अररिया जिले के औराही हिंगना ग्राम में हुआ था. उनके पहले उपन्यास मैला आंचल को बहुत ख्याति मिली. उन्होंने क्षेत्रीय भाषा को नया आयाम दिया. उनके उपन्यास तीसरी कसम पर फ़िल्म बनी जो सुपरहिट हुई. उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन के ख्याति के बारे में विस्तृत जानकारियां दी. मौके पर जिला परिषद आशा सुमन, प्रखंड अध्यक्ष विजय दास मंडल, शम्भू मंडल, मांगन मंडल, सुमित्रा देवी, सुलेखा देवी, सुनीता देवी, अजय देव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




