आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाएं मुहर्रम: डीएम

आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाएं मुहर्रम: डीएम
– जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में मुहर्रम की तैयारी की समीक्षा कटिहार विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिलान्तर्गत शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. डीएम ने जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से कटिहार जिला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारा के साथ मुहर्रम पर्व मनायी गयी है. इस तरह हर पर्वों के भांति इस मुहर्रम पर्व को भी एक साथ मिलकर शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे है. सूचनातंत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है. अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगी. उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर जुलूस का रूट चार्ट के अनुसार अनुमति लेना आवश्यक है. सभी जुलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे. सभी मुख्य चौक चौराहों, मार्गो पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जायेगी. सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे जायेंगे. जुलूस का वीडियोग्राफी किया जायेगा. ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की जायेगी. डीएम ने कहा कि पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. सौहार्द पूर्ण माहौल खराब करने वाले शख्स को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी. इस दौरान किसी भी प्रकार के फेक न्यूज या गलत अफवाह फैलाने वाले, भड़काऊ भाषण देकर भेदभाव उत्पन्न करने वाले, बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे धर्म के विरुद्ध गलत टिप्पणी कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही मुहर्रम शांति समिति के सदस्यों के द्वारा प्राप्त सुझावों के अंतर्गत बिजली, सड़क, यातायात, एम्बुलेंस, डॉक्टर एवं अन्य सुविधा आदि के लिए जिला प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर जिला प्रशासन हमेशा तत्पर रहेंगे और तुरंत निष्पादन करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आदेश दिया गया. असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: एसपी एसपी ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।. छोटी-छोटी घटनाओं पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को चिन्हित् कर उनपर कड़ी नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि अशांति एवं अफवाह फैलाने वाले तत्व चाहे कोई भी हो. उन्हें बख्शा नही जायेगा. उन्होंने सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर कर्तव्य पर एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में वॉच टावर की संख्या विगत वर्षों की अपेक्षा बढ़ाने की व्यवस्था, हर चौक-चौराहे पर मोबाइल गश्ती टीम की प्रतिनियुक्ति, हर जुलूस की वीडियोग्राफी, यातायात की समस्याएं एवं अन्य समस्याओं के निष्पादन को लेकर क्विक रिस्पॉन्स टीम के माध्यम से शहर के किसी भी कोने में दो मिनट के अंदर जिला प्रशासन पहुंच कर उचित कार्रवाई की करने का आश्वासन दिया गया. साथ ही शांति समिति के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन के तरफ से किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत निष्पादन किया जायेगा एवं मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन हमेशा तत्पर रहेंगे. संवेदनशील स्थानों पर हो सुरक्षा का पुख़्ता इंतजाम बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आये सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों के संबंध में डीएम को अवगत कराते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का गश्ती सुनिश्चित कराने, विधि व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्त कराने, आखाड़ा वाले स्थानों पर मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त कराने, मुहर्रम पर्व के अवसर पर एम्बुलेंस, अग्निशमन दल को एक्टिव रखने एवं अन्य सुविधाएं को लेकर अनुरोध किया. इस बैठक में डीएम व एसपी के साथ-साथ, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार व मनिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय एवं शांति समिति के सदस्य, जन प्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




